Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचौपाल लगाकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की दी गयी जानकारी

चौपाल लगाकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। केराकत ब्लॉक क्षेत्र के सिझवारा व हुरहुरी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को लगाई गई चौपाल में आये हुए लोगो को संबोधित करते हुए एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में जो भी पात्र है वह आवेदन करें उसका लाभ उन्हें अवश्य दिलवाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जल जीवन मिशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। इसमे ढिलाई पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीडीओ केराकत कृष्ण मोहन यादव, राजस्व विभाग से नरेंद्र यादव व काफी ग्रामीण मौजूद रहे।