Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरउपजिलाधिकारी ने परखी परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता

उपजिलाधिकारी ने परखी परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता

जौनपुर धारा, सुइथाकला। उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा जिसमें बच्चों द्वारा दिए गए सटीक जबाब से वे सन्तुष्ट दिखे। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सबसे पहले सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित इंग्लिश मीडियम के प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया। तत्पश्चात इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति से लेकर अन्य अभिलेखों का जायजा लिया। उसके बाद दोनों स्कूलों में सभी कक्षा वर्ग के बच्चों से गणित, अंग्रेजी व चित्रात्मक कहानी के माध्यम से बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन किया जिसमें पूछे गए प्रश्नों पर बच्चों के द्वारा सटीक उत्तर पाकर पठन-पाठन के प्रति सन्तुष्ट दिखे। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के अलावा एआरपी पंकज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।