Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरआम के वृक्ष पर रस्सी के सहारे लटका युवक, मौत

आम के वृक्ष पर रस्सी के सहारे लटका युवक, मौत

कोतवाली के बरहता गांव के हुई घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बुधवार की रात पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने सीवान में स्थित आम की डाल में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार को सुबह फसल देखने गए लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी राम आसरे पाल(27) पुत्र रामजीत पाल का बुधवार की रात घर में पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद वे घर से नाराज होकर निकल गए। रात में ही घर 100मीटर दूर सिवान में आम के पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटक गए और मौत हो गई। सुबह गांव के लोग सिवान में फसल देखने गए तो डाल से लटकता उक्त का शव देखा। पुलिस को सूचना दी गई तो थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या करने का सामने आया है। मृतक के चाचा रामहित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।