जौनपुर धारा, करंजाकला। विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलब्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच 30-30ओवर का सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली, जौनपुर एवं डॉ. भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर के बीच खेला गया। सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली, जौनपुर की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। डॉ.भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनायें, जिसमें आदित्य पाल ने 26 गेंद पर 5 चैके की मदद से 28 रन, विजय ने 33 गेद पर 2 चैके की मदद से 23 रन एवं प्रियाषूं ने 26 गेंद पर 2 चैके की मदद से 22 रन बनायें। गेंदबाजी में विराट जायसवाल ने 6 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट एवं अनुज कुमार ने 6 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली, जौनपुर ने 29.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया, जिसमें विश्वजीत सिंह ने 62 गेद पर 4 चैके एवं 1 छक्के की मदद से 49 रन, पंकज विष्वकर्मा ने 51 गेंद पर 6 चैके की मदद से 44 रन एवं रोहित ने 14 गेद 2 चैके की मदद से 19 रन का योगदान रहा। गेंदबाजी में डॉ0 भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर टीम की तरफ से नवनीत ने 6 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट एवं जमषेद ने 6 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली, जौनपुर ने डॉ0 भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर टीम को 2 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। उक्त अवसर पर प्रो.ओम प्रकाश सिंह सचिव खेलकूद परिषद, प्रो.प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रदीप पटेल, राजेष पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव एवं स्कोरर गुफरान रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
सूर्यबली महाविद्यालय देवकली ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर को 2 विकेट से किया पराजित


