Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुररेलवे वायर चोरी में तीन गिरफ्तार, 121 किलो वायर बरामद

रेलवे वायर चोरी में तीन गिरफ्तार, 121 किलो वायर बरामद

  • रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई

जौनपुर धारा, शाहगंज। रेलवे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण पर चोरों की निगाहें लग चुकी है। विद्युतीकरण में लगा वायर चोरों ने काट लिया। संयुक्त छापेमारी में कुल 121 किलो वायर बरामद किया गया। वहीं तीन व्यक्तियों को हिरासत में लें रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान भेजा गया है। वहीं मास्टरमाइंड गैंग लीडर फरार बताया जाता है। फिलहाल रेलवे पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर एवं सीआईबी के उपनिरीक्षक मोहित के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। बताया जाता है कि अकबरपुर पोस्ट पर वायर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत बेलवाई रेलवे फाटक के बगल मुखबिर की सूचना पर छापा डाला गया।एक किराये के मकान में तीन बोरों में भरा 121 किलो ओएचई कैटनरी वायर, कांटेक्ट वायर एवं जंपर वायर बरामद हुआ। इस दौरान मौके पर झारखंड निवासी बबलू गोस्वामी, राकेश महतो, धन्नजय गिरी को गिरफ्तार किया गया। वहीं गैंग लीडर गौतम गोस्वामी फरार बताया जाता है। खास बात यह है कि सभी उक्त चोर विद्युतिकरण कर रही कम्पनी पावर गुरु इन्प्रâाटेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी बतायें जातें हैं। बरामद वायर की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताया जाता है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर ने बताया कि छह जनवरी से 14 जनवरी के बीच मालीपुर एवं जाफरगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर लगी वायर को काट चोरी किया गया था। उक्त सभी झारखंड के पीजीपीआईएल रेलवे ओएचई इन्स्टॉलेशन कम्पनी के कर्मचारी हैं। लगभग चार सौ मीटर वायर काटा गया था। मामले में तीनों को चालान भेज गैंग लीडर की तलाश की जा रही है।