Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में सेंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में सेंध

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. बाइडेन की पोती की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट ने तीन लोगों पर गोली चलाई है. मुताबिक, बाइडेन की पोती नाओमी बाइडेन की एसयूवी गाड़ी के शीशे को तीन लोगों ने तोड़ने की कोशिश की, इसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोली चलाई. अधिकारियों ने एपी से नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, एजेंट्स नाओमी बाइडेन के साथ वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन गए थे. एसयूवी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी. इस दौरान तीन लोग आए और उन्होंने इसका शीशा तोड़ना शुरू कर दिया. सीक्रेट सर्विस ने बयान जारी कर कहा कि तीनों लोग तुरंत लाल रंग की गाड़ी से भाग गए. सीक्रेट सर्विस ने तीनों की तलाश के लिए रीजनल बुलेटिन जारी किया है. इन पर सिर्फ एक सर्विस एजेंट ने गोली चलाई थी.