Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में युवक की हत्या का खुलासा, गिरफ्तार

अमेठी में युवक की हत्या का खुलासा, गिरफ्तार

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक सप्ताह पहले निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी के फंटी को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद मृतक ने आरोपी पर लकड़ी के फंटी से हमला कर दिया. जिसके बाद आरोपी ने उसी फंटी से हमला कर चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 जेठूपुर का है. जहां एक सप्ताह पहले मुंशीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से बारात गई थी. इसी बारात में शामिल होने त्रिलोकपुर गांव का रामचंद्र विश्वकर्मा और उसका चचेरा भाई शिव मूरत विश्वकर्मा भी शामिल होने गए थे. देर रात दोनों बारात स्थल से कुछ दूरी पर स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट के बाउंड्री के पास पहुंचे और शराब पीने लगे इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मृतक रामचंद्र ने अपने चचेरे भाई शिव मूरत पर पास ही पड़ी लकड़ी की फंटी से हमला कर दिया. हमले से नाराज शिव मूरत ने उसी लकड़ी की फंटी से रामचंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद मामले को छुपाने के लिए शिवमूरत अपनी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया और कुछ दूरी पर जाकर जानबूझकर गिर गया. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शिव मूरत को एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. कुछ दिन बाद शिवमूरत ट्रामा सेंटर से इलाज करवा कर अपने घर पहुंचा. कल देर शाम गौरीगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शिवमूरत को गौरीगंज के सुल्तानपुर रोड पर स्थित महिंदा एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया.