Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअमृत सरोवर का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन

अमृत सरोवर का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विकासखण्ड सिकरारा की ग्राम पंचायत डमरूआ में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तालाब की लागत लगभग रु. 9.57 लाख प्रस्तावित है। जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि तालाब के बन्धे की ऊंचाई लगभग 5 मीटर रहे और हरियाली के दृष्टिगत बन्धे पर वृहद रूप से पौधरोपण किया जाए और कहा कि तालाब का निर्माण मानक और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, ग्राम प्रधान अरूण सरोज, सचिव अखिलेश सरोज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।