जौनपुर धारा, खेतासराय। आदर्श भारती विद्यापीठ परिसर में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद समेत सभी 13 सभासदों ने शपथ ली। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार ने वसीम अहमद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद एसडीएम ने सभी सभासद शैलेश यादव, मो. खालिद, पूनम, अमित कुमार, भाईलाल सोनकर, विवेक कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, सलीम अहमद, संध्या प्रजापति, रुखसाना, शाहिना बेगम और एजाज अहमद को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सपा के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने वसीम अहमद समेत सभी नव निर्वाचित सभासदों को बधाई दी।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
वसीम ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

Previous article

