Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशारदा यादव बने सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष

शारदा यादव बने सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल ‘श्रमिक’ की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया जिसमें सर्व सम्मत से शारदा यादव को समाजवादी पार्टी मजदूर सभा जौनपुर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पंकज पटेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शारदा यादव को माल्यार्पण कर बधाई दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिला सभी परेशान हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल ने कहाकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। सपा सरकार में जो गरीब, नौजवान, किसान के लिए कार्य हुए हैं उसे लेकर मजदूर सभा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर संजीत यादव, सोनू यादव, शैलेंद्र साहू, आशीष यादव, धर्मेंद्र यादव, मंगरू पहलवान, शिवकुमार नेता, मंगेश यादव, रामसनेही, राजू यादव, केपी यादव, राजकुमार यादव, विपिन व पंकज पांडे आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।