Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरअपराध और अपराधियों पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता : थानाध्यक्ष

अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता : थानाध्यक्ष

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाने में तैनात नवागत थानाध्यक्ष राजेश यादव ने गुरुवार को औपचारिक वार्ता के क्रम में कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा कानून व्यवस्था का लोगों से पालन कराने की जिम्मेदारी विधि सम्मत निभाई जाएगी। उन्होने अपराध जगत से जुड़े लोगों को चेताया और कहा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों की खैर नही, चाहे वो कितने भी ताकतवर क्यों न हो, साथ ही उन्होंने बताया कि अपराध और भयमुक्त समाज की स्थापना मे जनसहयोग नितान्त आवश्यक है। अपराधियों को चिन्हित कर उनके प्रति कठोर कदम उठाया जाएगा। आमलोगों के विषय में उन्होंने पुलिस को हितैषी बताया। पीड़ितों की प्रत्येक दशा में हर सम्भव मदद करने व उनकी समस्याओं का निपटारा तत्काल करने का वादा किया।