Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरबैठक में 30समितियों को हार्डवेयर आपूर्ति के संदर्भ में लिया गया निर्णय

बैठक में 30समितियों को हार्डवेयर आपूर्ति के संदर्भ में लिया गया निर्णय

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार द्वारा देश की प्राथमिक सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण तीन चरणों में विगत वर्ष से योजनावद्ध ढंग से कराने की कार्यवाही सम्बन्धित प्रदेश स्तरीय सहकारिता विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जौनपुर जिले की 30 समितियों का चयन अगस्त 2022में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में छः सदस्यीय गठित समिति द्वारा करके सूचनायें विभागीय अधिकारियों एवं प्रदेश स्तर पर आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ कार्यालय के साथ साथ एम.डी.यू.पी.सी.बी.लखनऊ को प्रेषित की जा चुकी है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में सम्पन्न हुयी, जिसमें उक्त चयनित 30समितियों को हार्डवेयर आपूर्ति के संदर्भ में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से सम्पर्क कर उक्त चयनित समितियों के जीर्ण शीर्ण भवन की मरम्मत एवं विद्युत बिल कनेक्शन कार्य पूर्ण कराने हेतु सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित जिला प्रबंधक नाबार्ड द्वारा चयनित समितियों के सचिवों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्य योजनावद्ध ढंग से कराने हेतु भविष्य में कार्यवाही किये जाने की सूचना से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक जौनपुर हरीशचन्द्र भार्गव एआरकोआपरेटिव अमित कुमार पाण्डेय, जिला प्रबन्धक नाबार्ड राघवेन्द्र मौर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष मौर्य उपस्थित रहे।