जौनपुर धारा, शाहगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अधिवक्ता सिकन्दर यादव द्वारा प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जौनपुर जनपद से अधिवक्ता मीनाक्षी यादव को सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया। खबर फैलते ही क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाइयां देने हेतु सगे संबंधियों का तांता लगा रहा। बता दें कि अधिवक्ता मीनाक्षी यादव जनपद के ग्राम बेलापार पोस्ट नौपेड़वा की मूल निवासिनी हैं। जो इस समय उच्च न्यायालय लखनऊ में कार्यरत हैं। सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माद अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में अध्यक्ष पद पर उनका चयन होने के बाद उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जनपद से पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसके दृष्टिगत जनपद से मीनाक्षी यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं अधि.मीनाक्षी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया है।नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, जसीम खान, अब्दुल्लाह राईन, मनोज यादव, कन्हैयालाल आदि ने मीनाक्षी यादव के नियुक्ति पर हाई कमान का आभार व्यक्त किया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
अधिवक्ता मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ उ.प्र.की प्रदेश सचिव नियुक्त
Previous article
Next article


