जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद क्षेत्र के मोहल्ला नासही के शिया कस्बे में स्थित बन्दगी शाह की मजार पर स्थित शिया जामा मस्जिद में ईद मिलादुन्नबी की महफिल का इनकाद किया गया। जिसमें महफिल का इनकाद तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से डॉ.शमीम आब्दी ने किया। उसके बाद अहमद रजा ने रसूलुल्लाह के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील करते हुए कहा कि इस्लाम को घर-घर पहुंचने में रसूल अल्लाह ने बड़ी मेहनत की है। जिसका नतीजा आज हर गली मोहल्लों में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जलसा होता है।इसके बाद आए हुए शोहराओ ने अपने-अपने कलाम पेश किया। इसके बाद मुख शोहराए कराम में कामरान हैदर, इमरान हैदर, मकबूल हैदर, गाजी अब्बास, इरफान, शोएब, औसाफ हुसैन, नफीस हैदर, जुल्फिकार हुसैन, जफर अब्बास, शाह अब्दुल्ल अहद, पूर्व सभासद शाह नेयाज, सलमान, और अनस ने अपने नातिया कलाम पेश किया और अंत में डॉक्टर हैदर रज़ा आब्दी ने बताया कि आज की रात दो ममदूहो की पैदाइश की रात है। एक इमाम-ए-जाफर-ए-सादिक अलैहिस्सलाम और एक रसूले खुदा के पैदाइश का दिन है। इस अवसर पर शकील, मुर्शीद, अरशद, गुड्डू, कौसर आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ईद ए मिलादुन्नबी


