जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के पुरानी सब्जीमण्डी मोहल्ला निवासी शिवम सोनी के डेंगू पाज़िटिव पाए जाने से परिजनों में हड़कम्प मचा हुआ है। आसपास के लोग भी दहशत में हैं। पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी शिवम सोनी की तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन प्रयागराज स्थित गंगा मेमोरियल हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी जांच कराने पर डेंगू पाज़िटिव पाया गया। सूचना मिलने पर परिजन परेशान हो गए। दूसरी ओर आस-पास के बुखार से पीड़ित मरीज भी सशंकित हैं। मोहल्ला शिवम सोनी के परिवार के अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित थे जिसकी जांच आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई। जिसमें परिवार के चार सदस्य भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए, इसके अलावा उसी मोहल्ले के गोपाल जायसवाल पुत्र सुशील जायसवाल निजी पैथोलॉजी से जांच कराने पर डेंगू पॉजिटिव निकले सभी छह डेंगू मरीज एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। मुंगराबादशाहपुर में डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू के मच्छरों के लिए बारिश के बाद का मौसम मुफीद होता है। हल्की ठंड में भी डेंगू के मच्छर खूब डंक मारते हैं। इस तरह अक्टूूबर-नवम्बर में डेंगू के मामले और बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है। डेंगू के मच्छर एक फिट ऊंचाई तक उड़ते हैं। इनका असर सुबह व शाम के समय अधिक देखने को मिलता है। इसलिए इस समय लोगों को अपने हाथ-पैर पूरी तरह ढंककर रखने चाहिए। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें तो बचाव संभव है। डेंगू के लक्षण में तेज बुखार, शरीर में दर्द, आंखों में सूजन व दर्द प्लेटलेट्स में गिरावट, डेंगू से बचने के लिए घर के आसपास साफ-सफाई पूरे आस्तीन के कपड़े पहनना रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल कूलर का पानी नियमित बदलते रहें। प्रिâज की ट्रे में पानी न जमा होने दें।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
एक ही परिवार के पांच सदस्य डेंगू पॉजिटिव

Previous article


