Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिसाब किये बिना कंपनी बेचने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हिसाब किये बिना कंपनी बेचने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी गांव स्थित झूला फैक्ट्री में सुबह कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन करते हुए कंपनी मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कर्मचारियों का आरोप था कि कम्पनी द्वारा 5 साल पहले कम्पनी बंद करके हमें नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन बकाए का भुगतान आज तक नहीं किया गया, और अब कंपनी बेच दी गई। बकाए को लेकर मामला न्यायालय में भी चल रहा है। कंपनी बेचे जाने से नाराज कर्मियों ने कंपनी गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जेवीएल एग्रो इण्ड.लि.नाऊपुर एवं जेजीपीएल लि.नाऊपुर एक ही परिसर में स्थित है। हम लोग जेजीपीएल के 120 कर्मचारी हैं,फैक्ट्री मालिक द्वारा 30 दिसम्बर को कंपनी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और हम लोग के बकाए का भुगतान नहीं किया गया जिसको लेकर मामला न्यायालय में भी चल रहा है। बताएं कि लेकिन अब मलिक द्वारा सभी संयन्त्रों, मशीनरी का उपेन्द्र सिंह कन्सट्रक्शन प्रा.लि., सासाराम, रोहतास(बिहार) को विक्रय कर दिया गया है, और महीनों से जेसीबी ट्रक, ट्रैक्टर लगाकर फैक्टरी प्रापर्टी को बाहर भेज कर विक्रय किया जा रहा है। कम्पनी सारा सामान बेचकर यहां से भाग जाना चाहती है और हम लोग का भोक्ता है बताया भुगतान नहीं करना चाहती है। इस दौरान संतोष सिंह, नरेंद्र पांडेय, हेमंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज, राम प्रताप सिंह, संतोष शुक्ला, राजेश मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहें।