Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें : प्रो.रणजीत कुमार

हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें : प्रो.रणजीत कुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, इसका प्रयोग अधिकाधिक होना चाहिए। राजनीति विज्ञान के प्रो.अरविंद कुमार सिंह ने हिंदी के महत्व को बताते हुए हिंदी भाषा की उदारता और विशिष्टता पर चर्चा की और कविता पाठ भी किया। बी.एड.विभागाध्यक्ष डॉ.पंकज सिंह ने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी में ही बात करें। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा और साहित्य के उद्भव और विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संविधान में हिंदी के उल्लेखित प्रावधान की चर्चा की।डॉ.नीलू सिंह ने हिंदी के निरंतर विकास के बारें में बताया।उन्होंने कविता पाठ भी किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ.अविनाश कुमार वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया। इस अवसर पर विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह जितेंद्र कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।