Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन अवरुद्ध किया

सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन अवरुद्ध किया

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चन्दवक बाजार में स्थित सार्वजनिक इंटर लॉकिंग को तोड़कर पक्का शौचालय बनाने के बाद रास्ते के ऊपर झांप लटकाने का आरोप है। बाजार के हरिनारायण जायसवाल ने एसडीएम नेहा मिश्रा और चन्दवक पुलिस से इसकी शिकायत की है। जिस पर एसडीएम ने निर्माण कार्य को रोक कर जांच शुरू कर दी है। चन्दवक बाजार के हरिनारायण जायसवाल की शिकायत है कि बाजार  का त्रिलोकी गुप्ता सरकारी पैसे से बने पुराने सार्वजनिक इंटर लॉकिंग पर करीब 10इंच तक तोड़कर पक्का शौचालय बनवा लिया है। इसके आलावा रास्ते के ऊपर झांप लटकाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया साथ ही मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। एसडीएम के अनुसार यदि आरोप सही मिला तो दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।