Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहमाम वहीद बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

हमाम वहीद बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

जौनपुर धारा, खेतासराय। आजादी के बाद देश में लम्बी राजनीति करने वाली राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता हमाम वहीद का कद बढ़ाते हुए एक नई जिम्मदारी दी है जिससे शुभचिंतको ने तमाम माध्यमों से बधाई देते हुए शुभकामनाएं दे रहे है। उत्तर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस के युवा नेता हमाम वहीद को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए श्री वहीद ने कहा कि पार्टी ने मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका अदा करने की पूरी कोशिश करूंगा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में पिरोने, नफरत मिटाने के लिए, मोहब्बत का पैगाम देने के लिए काम कर रहे है। हमें राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।