Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरबैंक व समूह सखियां घर पर बनाएंगी फिनायल, हैंडवाश

बैंक व समूह सखियां घर पर बनाएंगी फिनायल, हैंडवाश

  • खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, खुटहन। स्वयं सहायता समूह और बैंक सखियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में विभिन्न हथकरघा उद्योग के विषय में उन्हें प्रशिक्षित किया गया। सखियों को घर पर ही फिनायल, फर्श क्लीनर, हैंडवाश इत्यादि बनाने के लिए तकनीकी जानकारी दिया गया। ब्लाक मिशन प्रबंधक ऋषि मिश्रा ने महिलाओं के लैंगिंग भेदभाव की रोकथाम के लिए संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार व समता के अधिकार के बारे में विधिवत बताया। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार की विभिन्न तकनीकियां अपनाने को प्रेरित किया। इस मौके अवनीश कुमार राय, बैंक सखी अर्चना पाण्डेय, मीरा देवी, पुनीता देवी, चांदनी,पूनम आदि मौजूद रही।