जौनपुर धारा, खुटहन। कपसियां गांव के मोड़ से पुलिस ने सोमवार की शाम सगे बड़े भाई का हत्यारोपित छोटा भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को दूसरे दिन मंगलवार को चलान न्यायालय भेज दिया गया। उसरौली गांव की बाग में सोमवार की भोर युवक का गला रेतकर हत्या कर फेंकी लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त बगल गांव कपसियां निवासी 39 वर्षीय सिराज अहमद के रुप में हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मामले में मृतक के पिता उस्मान ने अपने ही सबसे छोटे बेटे इरफान के खिलाफ तहरीर देकर उसे ही हत्यारा बताया था। जिसे पुलिस ने गांव के ही उसके साथी सर्वेश यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि भाभी से संबंधो की बीच दीवार बन रहे बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करना पड़ा।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
हत्यारोपित भाई व दोस्त गिरफ्तार

Previous article
Next article


