जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के नियत से युवक पर हमला करने का आरोप में पुलिस ने भटपुरा नहर पुलिया के पास से मंगलवार को हत्या के प्रयास मे वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे ने बताया कि कोईरीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के नियत से युवक पर हमला करने वाले दो अभियुक्त लेखराज पुत्र स्व.रामफेर एवं प्रदीप पुत्र लेखराज निवासीगण कोईरीपुर, थाना महराजगंज को पुलिस ने भटपुरा नहर पुलिया के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटनास्थल में प्रयुक्त आलाकत्ल लकड़ी का पाटी व फावड़ा बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
हत्या के प्रयास मे वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार


