Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरवृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, ग्रामिण जता रहें हत्या की आशंका

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, ग्रामिण जता रहें हत्या की आशंका

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरिबसपुर गांव में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसी गांव के निवासी दुखीराम कनौजिया उम्र लगभग 60वर्ष सोमवार की रात लगभग 8 बजे घर से कुछ दूरी पर अपने लॉन्ड्री की दुकान से घर वापस जाने के लिए निकले। काफी देर तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को इसकी चिंता सताने लगी। लोग इन्हें ढूंढने के लिए घर से निकल पड़े। ढूंढने के लिए निकले लोगों को घर से लगभग 100मीटर दूर एक पोखरे के पास स्थित गूलर का एक पेड़ था जिसके नीचे यह अचेत अवस्था में पड़े हुए था। परिजनों ने देखा कि उनके गले पर काला निशान पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने लाइन बाजार पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उठाकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गले पर पड़े रस्सी के काले निशान से परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसके मौत की का सही कारण पता लग सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुड़ गई है।