जौनपुर। मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन सहित जनपद के 43शाखाओं पर प्रात:6:00 बजे से 7:00 तक योग दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में निरंकारी भक्त इस योग शिविर में शामिल हुए और योग के गुण सीखें। निरंकारी भक्तों ने स्वस्थ मन सहज जीवन के लिए योग किया और अपने जीवन में योग को धारण करने के लिए प्रेरित हुए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने भी अपने विचारों में स्वस्थ मन सहज जीवन अपनाने का दिव्य मार्गदर्शन देते हुए यही समझाया कि हमें अपने शरीर को निरंकार प्रभु की अमोलक देन समझते हुए उसे स्वस्थ एवं सेहतमंद बनाए रखना है। इस योग दिवस पर सभी शाखाओं के मुखी, संयोजक, जोनल इंचार्ज, संचालक व निरंकारी भक्तों ने अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
स्वस्थ मन सहज जीवन के लिए किया योग

Previous article

