Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसाइबर अपराधियों ने अध्यापक से ठग लिए 59 हजार

साइबर अपराधियों ने अध्यापक से ठग लिए 59 हजार

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक शिक्षक रामकरन पाल साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात अपराधियों ने उनके बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे 59हजार रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रामकरन पाल को एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसपी ऑफिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बेटे को एक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अगर वह तुरंत 50हजार रुपये भेज देते हैं तो उनका बेटा बच सकता है। इसके बाद कॉलर ने एक रोते हुए युवक से रामकरन की बात करवाई, जो खुद को उनका बेटा बता रहा था और मदद की गुहार लगा रहा था। बेटे की गिरफ्तारी और उसकी आवाज सुनकर घबराए रामकरन पाल ने तुरंत दिए गए नंबर पर 50हजार रुपये भेज दिए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपियों ने दोबारा फोन कर 9हजार रुपये और मांग लिए, जो उन्होंने डर के मारे फिर से भेज दिए। ठगों का लालच यहीं नहीं रुका, उन्होंने 11हजार रुपये और मांगे। अब रामकरन को शक हुआ और उन्होंने अपने एक करीबी मित्र से पूरी बात साझा की। मित्र द्वारा कॉल पर बात करने पर ठगों ने साफ तौर पर कबूल किया कि उन्होंने पैसे लिए हैं और वापस नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया। रामकरन पाल ने तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दी, जहां उन्हें 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें एसपी कार्यालय बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी अनजान कॉल पर विश्वास न करें और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।