Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरस्वयंसेवियों ने रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

स्वयंसेवियों ने रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के स्वयंसेवियों और सेविकाओं ने रैली निकाल कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके पूर्व स्वयंसेवियों ने सर्वधर्म प्रार्थना और व्यायाम किया तत्पश्चात जलपान कर स्वच्छता अभियान रैली निकाली। जिसे हरी झंडी दिखाकर डॉ.उदय प्रताप सिंह ने सभी को रवाना किया। स्वयंसेवियों ने सफाई कार्य के तहत जमौली गांव के मलीन बस्ती में साफ सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। इसी कड़ी में अंजली, आकांक्षा, गरिमा, स्मृति दूबे व अन्य ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में अपने विचार रखे। इस दौरान भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष नीलम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि नारी सशक्तिकरण के सन्दर्भ में नारी के प्रति नारी के दृष्टिकोण में बदलाव लाने को आवश्यक बताया। प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व व प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रासेयो का विशेष सात दिवसीय शिविर अपने चरम पर है।