Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमहिला के गले से चैन और मंगलसूत्र छींनकर फरार हुए बाइक सवार

महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र छींनकर फरार हुए बाइक सवार

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पीली नदी पुल पर बाइक सवार दंपति को घायल कर सोने की चैन तथा मंगलसूत्र छींनकर फरार हुए हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाश। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के सुवंशा गाँव निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी कंचन सिंह के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से सुल्तानपुर जनपद के राहुल नगर रिस्तेदार के यहाँ जा रहे थे। वह जैसे ही बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पीली नदी के बीच पुल पर पहुचें कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो हौसला बुलंद बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक-कर गिरा दिया और बाइक चला रहे। संजय सिंह को मार-पीट कर घायल करते हुए उनकी पत्नी कंचन सिंह के गले से कीमती सोने की चैन और मंगलसूत्र छींनकर मौके से फरार हो गए।वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करती रही। घायल पीड़ित दंपति ने अपना प्राथमिक उपचार के बाद घटना की लिखित तहरीर बदलापुर कोतवाली पुलिस को देते हुए कार्यवाई की मांग की है।