जौनपुर धारा, खेतासराय। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 75 आशा कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया। स्मार्टफोन मिलते ही आशा कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे। सोंधी ब्लाक सभागार में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 235 आशा कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित होना था। इसके सापेक्ष 75 आशा कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण हो पाया। प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों के लिए सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने में स्मार्टफोन सहायक होगा। साथ ही रिपोर्ट बनाने में आसानी होगी। कहा कि आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग और जन-समुदाय के बीच की कड़ी के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आशा कार्यकत्रियों की सुविधा के लिए सरकारी की ओर से उन्हें स्मार्टफोन दिया जा रहा है। इस मौके पर डा. मसूद खान, अशोक कुमार कुशवाहा, राहुल यादव, राममिलन यादव, अवधेश तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव, सुजीत मौर्य, शैलेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
स्मार्टफोन मिलने से आशा कार्यकत्रियों में खुशी

Previous article

