Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबेलहरी ग्रामोत्थान सेवा संघ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

बेलहरी ग्रामोत्थान सेवा संघ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

  • कक्षा 5 से 12 तक के 50 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत ब्लॉक क्षेत्र के बेलहरी गांव के विकास के लिए गठित ग्रामोत्थान सेवा संघ का वार्षिकोत्सव और मेधावी छात्र सम्मान समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आरम्भ क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक संतोष शर्मा ने गीत सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि वीपी सरोज ने विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के 50 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड और मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया। आरम्भ में समारोह की आयोजक ग्राम प्रधान नीतू सिंह और उनके प्रतिनिधि प्रवेश कुमार सिंह ने अतिथियों प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह आदि को अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्रतिमा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीप्रकाश पाण्डेय, बृजेश सिंह, डॉ. नृपेंद्र सिंह, राममूरत सरोज, विनोद सिंह, रामप्यारे यादव, सोनिया गिरी, रघुवर, उमाशंकर सिंह, रामजनम गुप्ता, बन्दना सिंह, कल्पनाथ आदि अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।