Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरस्टेपलाइजर जलने से मकान व दुकान में लगी भीषण आग

स्टेपलाइजर जलने से मकान व दुकान में लगी भीषण आग

25 लाख का सामान जलकर खाक

जौनपुर धारा,जौनपुर। पतरही बाजार में विजय चौरसिया के मकान में स्थित खुद की होलसेल की जनरल स्टोर की दुकान व पूरे मकान में स्टेपलाइजर के जलने के कारण रविवार सुबह देखते ही देखते भीषण आग लग गई। पहले तो परिजन व आसपास के लोग बुझाने का प्रयास किए लेकिन आग की भयावहता को देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने घंटों मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में रखा रिहायशी सामानों सहित दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। लगभग 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए थे। रविवार सुबह विजय चौरसिया के परिजन मकान में नित्य के क्रियाकर्म में व्यस्त थे। लगभग साढ़े आठ बजे दूसरे महले पर रखा स्टेपलाइजर जलने लगा। आग की लपटें उठी तो सभी लोग बुझाने को दौड़े पर पास रखा इन्वर्टर भी आग की चपेट में आने से जलने लगा। आग भयावह हुई तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग मकान के नीचे होलसेल जनरल स्टोर सहित पूरे मकान को आगोश में ले लिया। धुंए के गुबार से परेशान सभी लोग बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी से घर का सारा रिहायशी समान व जनरल स्टोर का सामान जलकर खाक हो गया। लगभग 25 लाख के नुकसान का अनुमान है।