Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरस्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश, ननिहाल जाने की तैयारी में नौनिहाल

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश, ननिहाल जाने की तैयारी में नौनिहाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ो से परेशान नौनिहालों को शुक्रवार को स्कूल से राहत मिल गई है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शनिवार से छुट्टियां हो गई। अब विद्यालय 16-जून को खुलेंगे। कुछ निजी विद्यालयों ने दो चार दिनों पहले छुट्टियां कर दी थी। लेकिन शुक्रवार को ज्यादातर विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो गया। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा उस समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जब स्कूली वैन कस्बों और बाजारों में जाम या रेलवे क्रासिंग पर चिलचिलाती धूप में फंस जाती थी। गर्मी की छुट्टी से बच्चों को सबसे अधिक राहत मिली है। गर्मी की छुट्टी का ज्यादातर बच्चों को इस बात को लेकर इंतजार रहता है कि वह नानी के घर जायेंगे। नानी-नाना को भी अपने नाती और नातिन का इंतजार गर्मियों की छुट्टियों में आने का रहता है। आक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश मीडियम स्कूल रामगढ़ में कक्षा 4 में पढ़ने वाले धैर्य सिंह और यू के जी में पढ़ने वाली श्रीशा सिंह का इरादा छुट्टी में अपने नानी के घर प्रयागराज में जाने का है। इसी स्कूल में कक्षा 7 में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ने वाली शगुन सिंह का कहना है कि सबके चले जाने से नानी घर में अकेली हो जायेगी इसलिए वह अपने नानी के पास ही रहेंगी। दूसरी ओर सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जौनपुर में सुन्दर नगर कालोनी में अपने नानी के घर रहकर कक्षा 2 में पढ़ने वाले शिवांश कौशिक का इरादा छुट्टी को अपने गांव ऊंचगांव में बिताने का है। जे पी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में कक्षा एक में पढ़ने वाली वैष्णवी तिवारी और यूकेजी में पढ़ने वाली आराध्या तिवारी का इरादा मम्मी के साथ ननिहाल गोरखपुर जाने का है।