जौनपुर धारा,बदलापुर। सैकडों राम भक्तों के साथ विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को तीन दिवसीय पदयात्रा का शुभारम्भ किया। जो इंदिरा चौक से शुरू होकर क्षेत्र के बटाऊबीर, घनश्यामपुर, पिलकिछा सेतु होते हुए कादीपुर में प्रथम दिन की पदयात्रा रात्रि प्रवास के लिए रुकेगी। पदयात्रा के दूसरे दिन बिजेथुआ धाम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात बुधवार की सुबह सूरापुर चौराहे होते हुए अम्बेडकरनगर जिला के भीटी मे स्थित गंगा एकेडमी कालेज में दूसरे दिन की पदयात्रा रात्रि प्रवास के लिए रुकेगी। तीसरे दिन पदयात्रा गंगा एकेडमी भीटी से पैदल यात्रा शुरू होकर तारुन बाजार होते हुए दर्शननगर से नब्य टेंट सिटी रामायण होटल के सामने अयोध्या में रात्रि प्रवास करेंगे। शुक्रवार को सुबह सभी राम भक्त सरयू में स्नान कर हनुमानगढी व अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र का दर्शन पूजन करेंगे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
सैकडो राम भक्तों के साथ विधायक करेंगे रामलला के दर्शन



