जौनपुर धारा, जौनपुर। समाज में स्वास्थ्य जागरुकता, शैक्षिक जागरुकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण में अव्वल भूमिका निभा रही संस्था रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पुर्व आयुक्त दिनेश कुमार सिंह एवं प्रभारियों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। रोट्रैक्ट क्लब युवाओं का क्लब है जिसमे 18वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लोग सम्मिलित हो सकते हैं, क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज को सकारात्मक दिशा देना एवं व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वंदना दूबे एवं इंस्टालिंग आफिसर डिस्ट्रिक्ट 3120 के आईपीडीआरआर सचिन उपाध्याय ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन कर किया। सचिव कुलदीप योगी ने रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर द्वारा विगत वर्ष में विभिन्न क्षेत्रो में किए गये कार्यो की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष रखा। इस दौरान संगमनगरी प्रयागराज से चलकर आए पूर्व डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट रिप्रेजेंटेटिव सचिन उपाध्याय द्वारा रोट्रैक्ट क्लब जौनपुर के द्वितीय अध्यक्ष के तौर पर प्राध्यापक कुँवर शेखर गुप्ता, सचिव के पद पर कुलदीप योगी, कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, अदिति सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी सहित अन्य पदाधिकारियों के जिम्मेदारियों तथा कार्यों से भी परिचित हुए। रोट्रैक्ट क्लब के स्थापना के प्रथम वर्षगांठ समारोह के अवसर पर स्थापना वर्ष 2022-23 में अतुलनीय योगदान एवं उपलब्धियों हेतु सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा ‘कृतज्ञता सम्मान’ से सम्मानित भी किया गया। रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता द्वारा समाज के युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर मुख्य धारा में लाने, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत जन जागरुकता अभियान एवं बतौर अध्यक्ष क्लब की सारी जिम्मेदारियों बखूबी निभाने का आश्वासन दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वंदना दूबे ने रोट्रैक्ट क्लब के कार्यों की सराहना की एवं वैश्विक खतरा मानसिक बिमारी व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य करने का निर्देश दिया। मुख्य अतिथि पूर्व आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने रोट्रैक्ट क्लब को आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सबसे अनमोल गहना है, हर कोई इसे धारण नही कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन अनन्या गुप्ता व चन्द्रकेतु सिंह ने किया। इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश गिरी, सचिन तिवारी, नितेश जायसवाल, रोट्रैक्ट मण्डल प्रतिनिधी कामदेश्वर सिंह, मण्डल रोट्रैक्ट सचिव विकाश कुशवाहा, प्रत्युष त्रिपाठी, रविकांत जायसवाल, सचिव विवेक सेठी, पतंजलि योग समिति के सहराज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ती, जेब्रा फाउंडेशन से संजय सेठ, अतुल्य वेलफेयर से उर्वशी सिंह, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता अन्य सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सेवा परमोधर्म के सिद्धांतो पर कार्यरत है रोट्रैक्ट क्लब : डी.के.सिंह



