Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमारपीट में चार लोग घायल

मारपीट में चार लोग घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के भादी गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में उक्त गांव निवासी 50वर्षीय निनका देवी पत्नी लल्लू व 35 वर्षीय राजू पुत्र जमालुद्दीन घायल हो गए। वहीं ताखा पूरब गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने 46 वर्षीय गुलाबी देवी व पति 50  वर्षीय लालचंद को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दे न्याय की गुहार लगाई है।