जौनपुर धारा, केराकत। केराकत थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने बीती रात सेंध फोड़कर अजमत नामक व्यक्ति के सैलून की दुकान से इनवर्टर, बैटरी, नकदी समेत 25000 का सामान उठा ले गए। जबकि महज 24 घंटे पहले ही उक्त चौकी अंतर्गत ही अकबरपुर मठिया ग्राम में 80000 की पम्पिंग सेट के सामान की चोरी को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। बताते चलें कि 1 महीने के अंदर लगातार तीन चोरियां होने के बाद भी चौकी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी तक किसी चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। इससे पुलिस की निष्क्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सेंध लगाकर हजारों का सामान ले उड़े चोर

Previous article

