― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुररोडवेज ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

रोडवेज ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय थाने से मात्र सौ मीटर दूर वाराणसी मार्ग पर रोडवेज बस ने एक प्राइवेट बस को टक्कर मार दिया जिससे रोडवेज बस में मौजूद चार यात्रियों को मामूली चोटें आयी। हालांकि तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बसों को सड़क से एक तरफ करवा दिया। शाहगंज डिपो की रोडवेज बस मित्तूपुर आजमगढ़ से जौनपुर होते हुए वाराणसी जा रही थी। उक्त स्थान पर अचानक रोडवेज की बस दूसरी निजी बस से टकरा गई। बस की टक्कर के बाद रोडवेज चालक जयसिंह यादव निवासी हंड़िया आजमगढ़ ने बताया कि प्राइवेट बस के चालक ने अचानक सवारी उठाने के चक्कर मे इमरजेंसी ब्रेक मार दिया। काफी प्रयास के बाद भी मेरी बस पीछे से जाकर उससे टकरा गयी। पुलिस ने तहरीर ले लिया है।

Share Now...