Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसृष्टि का प्रथम जीवंत देव मां दूसरे पर पिता का स्थान

सृष्टि का प्रथम जीवंत देव मां दूसरे पर पिता का स्थान

जौनपुर धारा, खुटहन। परमहंस कुटी के महंत ऋषिकेश शाह महराज ने कहा कि सृष्टि की प्रथम देव माता तथा दूसरे पर पिता का स्थान होता है। मां-बाप से विमुख रहने वाला पुत्र जीवन में कभी भी सुख से नहीं रह सकता। उक्त बातें श्री महराज ने ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव में समाजसेविका स्व कलावती देवी की पूण्य तिथि पर जरूरतमंदों में वस्त्र वितरित करते हुए कहा। डीडीओ विजय यादव ने कहा कि माता पिता का आज्ञाकारी पुत्र ही बड़भागी होता है। कहा कि आज के भौतिकता की चकाचौंध में नैतिकता गिरती जा रही है। जो हमारी संस्कृति के लिए एक अभिशाप से कम नहीं। संयुक्त परिवार टूटते जा रहे हैं। व्यक्ति शहरों की तरफ भाग एकांकी जीवन ब्यतीत कर रहा है। जिसका असर आगे आने वाली पीढ़ियों पर पड़ रहा है। इस मौके पर राजन यादव, ऋषी यादव, डाक्टर राजेश यादव, लालबहादुर पासवान, रामबचन, अरविन्द कुमार, अमरनाथ बिंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लालता प्रसाद यादव तथा संचालन इंद्रभान मिश्रा एडवोकेट ने किया। आयोजक पत्रकार बृजेश यादव ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।