Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य शिविर कैम्प में 350 मरीजों का हुआ उपचार

स्वास्थ्य शिविर कैम्प में 350 मरीजों का हुआ उपचार

  • अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट किन्नर समिति ने शिविर का किया भव्य आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट किन्नर समिति के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। दर्जन भर अलग-अलग डाक्टरों के पैनल ने मरीजों का उपचार किया। लगभग 350 रोगियों के उनके स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर का उद्घाटन शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने किया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने लोगों को बीमारी से बचने के टिप्स दिए। डॉ.सैली निगम ने महिलाओ को होने वाली कैंसर के बारे जागरूक कर जानकारी दिया। यहाँ पूर्वाह्न 11बजे आयोजित शिविर में डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जाँच की। जिसमें हृदय, शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस फूलना, नाक कान, स्किन, आर्थो, बाल रोगों का उपचार किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि हमारी समिति स्वास्थ्य और शिक्षा और किन्नर समाज पर काम करती है। जनपद के 150टीबी मरीजों का न्यूट्रिशन निःशुल्क करा चुकी है। बिट्टू किन्नर ने कहा कि आज लोग शहरी इलाकों में लोग शिविर लगाते हैं। पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ऐसे योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ एमडी डॉ.शैली निगम, होम्योपैथी डॉ.पी.के.सिंह, स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ.देवेंद्र प्रताप सिंह, टीबी एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव रतन यादव, नाक कान व गला डॉ.बृजेश कन्नौजिया, डॉ.एकता कन्नौजिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.सलिल, शाहगंज के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, नागेंद्र सिंह, राधिका सिंह, आशीष श्रीवास्तव, ज्ञान चंद गुप्ता, अंकित गुप्ता, आदित्य गुप्ता राहुल जायसवाल, शमा किन्नर, डॉली जोशी किन्नर, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश समेत अन्य लोग शामिल रहे। अंत मे पूर्व प्राचार्य डॉ.समर बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।