Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसूची से नाम कटने के बाद भी परिसर में पहुंचे मेधावी

सूची से नाम कटने के बाद भी परिसर में पहुंचे मेधावी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को पूर्व अभ्यास के पहले से जारी की गई सूची के अनुसार मेधावी पहुंचे थे लेकिन उन्हें पूर्वाभ्यास में आने की अनुमति नहीं मिली। मेधवियो का आरोप है कि उन्हें आज बुलाया गया था। लेकिन उन्हें पूर्व अभ्यास में शामिल नहीं कराया गया। इसकी शिकायत उन्होंने कुलसचिव महेंद्र कुमार और विश्वविद्यालय के कुलपति निर्मला एस मौर्य से की है। कुलसचिव ने कहा है कि उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में कुछ समय के अंदर एक कार्यक्रम का आयोजन कर मेडल दिया जाएगा। हालाकि कुलपति के इस निर्णय से मेधावियों ने खुशी जाहिर किया। लेकिन वहीं विभागीय मैनेजमेंट की खामियां भी साफ नजर आई।

66 मेधावियों को स्वर्ण पदक, 307 को पीएचडी उपाधि

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में बृहस्पतिवार को स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक पाने वाले 66 मेधावियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा। वहीं 307 पीएचडी धारकों को भी उपाधि  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा दी जानी है।