जौनपुर धारा, खेतासराय। पुलिस प्रशासन होली जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में जुटा है। जुलूस पर कड़ी निगरानी रखने के लिए होली जुलूस के रास्ते में जगह जगह नगर प्रशासन द्वारा सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। होली जुलूस के दौरान पूर्व वर्षों में हुए विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में लगा है। इसके लिए थाने में एक बार शांति समिति की बैठक भी हो चुकी है। होली जुलूस में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नगर प्रशासन की ओर से भी अराजकतत्वों पर नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है। ईओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोड और पुरानी बाजार में जगह जगह सीसी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सीसी कैमरे लगवाने का काम चार मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। होली पर नगर को स्वच्छ रखने के लिए साफ सफाई, चूने का छिड़काव और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सीसी कैमरे की निगरानी में रहेगा होली जुलूस

Previous article
Next article

