- चार सौ मरीजों का परीक्षण, 32 मानसिक रोगी चिंहित
- 22 का स्वीकृत हुआ दिव्यांगता प्रमाण पत्र
जौनपुर धारा, शाहगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल चार सौ मरीजों ने जांच कराया जिनमें से 32 लोगों को मानसिक रोगी चिंहित किया गया। वहीं 22 व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश हुआ है। इस दौरान एडमिशन सीएमओ डा. एससी वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी, क्लिनिकल साइकोलाजिस्ट विकास कुमार सिंह, साइकोलाजिस्ट राम प्रकाश पाल, डा. आरबी यादव, डा. अमित सिंह, डा. हरिओम मौर्या, डा. राहुल वर्मा, डा. संजीव यादव, डा. राकेश कुमार, डा. मुकेश वर्मा, डा. जमालुद्दीन, वरिष्ठ लिपिक मो. अब्बास आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



