Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीवर पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे की मिट्टी ढही, दबने...

सीवर पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे की मिट्टी ढही, दबने से मजदूर की मौत

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अहमद खां मंडी में मंगलवार को सीवर पाइप लाइन बिछाने को खोदाई के दौरान युवा श्रमिक की मिट्टी में दब जाने से मौत हो गई। जेसीबी से गली में खोदाई का काम चल रहा था। करीब साढ़े तीन बजे मेरठ निवासी मजदूर रिजवान खोदे गए गड्ढे में फरसा लेकर मिट्टी समतल कर रहा था। इसी दौरान खोदाई वाले स्थान के अगल-बगल की मिट्टी ढह गई जिसके नीचे वह दब गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर उसकी खोज शुरू कर दी गई। साथी श्रमिक भी जुटकर खोज में लग गए। मौके पर एएसपी (सिटी) बृजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार मल्ल आदि पहुंच गए। लगभग डेढ़ घंटे की खोज के बाद मिट्टी के नीचे दबा रिजवान मरणासन्न अवस्था में मिल गया। एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। माेहल्ले के लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था के सुरक्षा संबंधी मानकों की अनदेखी करने से रिजवान की जान चली गई।