Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJuanpur Mungra Cchath 2024 : सीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण,...

Juanpur Mungra Cchath 2024 : सीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नव युवक छठ पूजा समिति की ओर से 7 व 8 नवंबर को छठ महापर्व महोत्सव के लिए गाँव गोरैयाडीह दौलतिया हनुमान मंदिर बने तालाब पर विधिवत तैयारी शुरू हो गई है। सीओ गिरेंद्र सिंह, ईओ अखिलेश तिवारी, थाना प्रभारी संतोष पाठक,मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू एवं समिति के अध्यक्ष संदीप कसेरा आदि ने छठ घाट का जायजा लिया। साथ ही सीओ ने साफ-सफाई एवं सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बल्लियों की बैरिकेडिंग लगवाने के लिए ईओ को निर्देशित किया। पर्व के मद्देनजर नजर डाला छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद में महिलाएं जुट गई है, साथ ही जलाशयों के साथ नदियों के किनारे घाटों पर बेदी बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। जिसके लेकर ब्लॉक व नगर पालिका कर्मचारी घाटों की साफ सफाई एवं तालाब में स्वच्छ जल भरवाने का काम अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। सीओ गिरेंद्र सिंह ने बताया कि छठ महापर्व पर मुंगराबादशाहपुर में बने घाट सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। जिसमें थाना प्रभारी, एसआई,  महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल समेत दर्जनों पुलिस बल साथ ही तालाब ट्यूब, गोताखोर एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर इंजी.उमाशंकर गुप्ता, सभासद दीपू मोदनवाल, सौरभ जायसवाल संटी, अनिल काका, सुरेश सोनी, रमेश साहू, सत्यम व अनिल मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।