जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में लोन का रुपया रिकवरी करने गए एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को मारपीट कर घायल करने के आरोप मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में सूरजभान गौतम पुत्र चौहरजा प्रसाद निवासी पूरामुकुंद थाना बदलापुर को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
One arrested for assault : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार


