Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशसिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की ली...

सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कांतीरवा स्टेडियम में 20 मई सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया, जिसमें काफी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, पार्टी के आठ विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई. मंत्री पद की शपथ लेने वाले बड़े चेहरों में प्रियांक खरगे भी शामिल हैं. आइये इनकी जाति, विधानसभा सीट, राजनीतिक करियर और संपत्ति बारे में विस्तार से जानते हैं.
कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्र‍ियांक खरगे का जन्म 22 नवंबर, 1978 को बेंगलुरु में हुआ था. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले प्र‍ियांक ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चित्तापुर व‍िधानसभा सीट से जीत हास‍िल की और लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने साल 2009 के कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में चित्तापुर से चुनाव लड़कर चुनावी राजनीति में प्रवेश किया. लेकिन, बीजेपी के वाल्मीकि नायक से हार गए. साल  2013 में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता. साल 2016 में तत्कालीन सीएम सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में पहली बार आईटी, बीटी और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सबसे कम उम्र के मंत्री बने. उस समय उनकी उम्र 38 साल थी. साल 2018 में प्रियांक दोबारा चित्तापुर से जीते और एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के तहत समाज कल्याण मंत्री बनाए गए. प्र‍ियांक खरगे की पत्नी का नाम श्रुति खरगे हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में प्रियांक खरगे की कुल संपत्ति 16.8 करोड़ रुपये दिखाई गई. जिसमें चल संपत्ति 6.2 करोड़ और अचल संपत्ति 10.6 करोड़ रुपये है. उन पर 28.8 लाख रुपये की देनदारियां बकाया हैं. उनकी कुल आय 32 लाख रुपये है.