Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअंतर्राष्ट्रीयG7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से की मुलाकात

G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से की मुलाकात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है.

जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”यूक्रेन में चल रहा युद्ध पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है. पूरे विश्व पर इसके अनेक प्रकार के प्रभाव भी पड़े हैं. मैं इसे राजनीति का मुद्दा नहीं मानता, मेरे लिए ये मानवता का मुद्दा है.” उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को आश्वासन देते हुए कहा, ”इसके समाधान के लिए भारत और निजी रूप से मैं स्वयं, हमसे जो कुछ भी हो सकता है हम अवश्य करेंगे. पीमम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत की.