जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ पुलिस ने एक गुमशुदा किशोरी को चार घंटे के अंदर बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी कर उक्त किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी के पिता ने फोन पर पुलिस को सूचना दिया कि उसकी 16 वर्षीय किशोरी गुमशुदा हो गयी है। आसपास खोजने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने टीम गठित कर अथक प्रयास से चार घंटे के अंदर गुमशुदा किशोरी को बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी कर उक्त किशोरी को परिजनों को सुपुर्द किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सिंगरामऊ पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को चार घण्टे मे किया बरामद

Previous article

