Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने दो घरों में बोला धावा, लाखों के गहने समेटे

चोरों ने दो घरों में बोला धावा, लाखों के गहने समेटे

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 5 लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। गांव निवासी जगदीश मिश्र का मकान है। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार शनिवार की रात जब घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोए हुए थे, उसी दौरान छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोरों ने अंगूठी, सिकड़ी, चार झुमके, एक सेट चूड़ा, सोने का कंगन, एक सिक्का, चांदी का एक जोड़ा पायल, एक करधनी, एक पैजनी, चांदी के सिक्के ले गए। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार करीब 6 लाख के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ किया है। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही हरिशचंद्र मिश्रा के घर सभी कमरों को खंगाला और कमरों में रखी चार अटैची व एक बॉक्स उठा ले गए। गांव के बाहर सिवान में उसे तोड़कर कीमती सामान ले गए। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।