Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसामंजस्य बनाकर होगी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा : लाल बहादुर

सामंजस्य बनाकर होगी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा : लाल बहादुर

  • सपा की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नगरपालिका/नगर पंचायत चुनाव को संबंध में जिला संचालन समिति की विशेष बैठक हुई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई है जिससे नगर पालिका/नगर पंचायत और वार्ड के सभासद के प्रत्याशी के चयन के लिए जो आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें हर नगर पालिका नगर पंचायत और वार्ड के प्रत्याशी के चयन के लिए मंथन किया गया। जिले के विधायक समेत सभी पूर्व जनप्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे। उनके सुझाव तथा अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर पंचायत व नगर पालिका के आवेदकों में सामंजस्य बनाकर प्रत्याशी जल्द तय किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष में भी सहमति बनाने का प्रयास किया जायेगा। समाजवादी पार्टी एकजुटता के साथ मजबूती से यह चुनाव लड़ने का काम करेगी। बैठक में मुख्य रूप से विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व विधायक श्रीराम यादव, राजनरायन बिन्द, श्रद्धा यादव, दीपचन्द सोनकर, सुषमा पटेल, राज बहादुर यादव, राकेश मौर्या, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।