Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नद्दी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि डॉ. अशोक कुमार को मंगलवार एवं गुरुवार के दिन अटैच किया गया है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को स्पष्टीकरण देते हुए एक नियमित डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में झाड़ियां उगी हुई पाई गई जिस पर खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र की तत्काल साफ-सफाई कराकर अवगत कराएं। सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर डॉक्टर का नाम, मरीज देखने का समय, उपलब्ध दवा, की जाने वाली जांचों के संबंध में लिखवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर लैब असिस्टेंट अजय कुमार एवं वार्ड बॉय नगेंद्र यादव उपस्थित रहे।